आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा चलाये जा रहे स्पीड अप अभियान के तहत बुधवार 14 अक्टूबर को मोहनपुरा स्थित विवेक आश्रम में बच्चों को दोपहर का भोजन वितरित कर दीपावली स्नेह मिलन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था द्वारा स्पीड अप अभियान के फ्री लंच डिस्ट्रीब्यूशन इवेंट के तहत किया गया। इससे पूर्व 14 अगस्त को भी विवेक आश्रम में बच्चों को नाश्ता वितरित किया गया था। भोजन वितरण के समय बैंगलोर से पधारी आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षिका तथा स्पीड अभियान की राजस्थान संयोजिका सुश्री शोभा बागरेचा भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।
आगे पढ़ें...




